RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

दुमका: बासुकीनाथ धाम में दूसरी सोमवारी को श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब।

उपायुक्त द्वारा पूरे मेला क्षेत्र की हर गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 जुलाई।सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बासुकीनाथ धाम “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अनुपम संगम देखने को मिला, जब देशभर से आए लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण हेतु कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे।
देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लगा रहा। जलार्पण के लिए श्रद्धालु अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर अर्घा पद्धति के माध्यम से बाबा पर जल अर्पित करते नजर आ रहे हैं। मेला क्षेत्र में अद्भुत धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एवं प्रबंधन की भी प्रशंसा की जा रही है।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्वास्थ्य शिविरों में अलर्ट मोड में कार्यरत है, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जा रही है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षाबल के जवान अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जलार्पण प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम हो रही है।
जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार आदि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से लागू है।
श्रावणी मेला की यह दूसरी सोमवारी भक्ति, अनुशासन और जनसेवा का प्रतीक बनकर उभरी है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

स्‍वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए नामांकित होना कंतारा टीम के लिए गौरवशाली पल है : अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी

rktvnews

स्वामित्व योजना को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत, कला व संस्कृति समाज तथा प्रदेश की जीवन रेखा होती है : रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment