RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बाल मजदूर!

रचनाकार:जितेंद्र कुमार

बाल मजदूर!

सरकार उन्हें खोजती फिरती है
उनकी खोज पर धन खर्च करती है

वे हर जगह मिलते हैं
दूब घास की तरह
होटलों रेस्तराओं ढाबों में हवेलियों में
नौकरशाहों के भव्य आवासों में
चाय पकौड़ी की फुटपाथी दुकानों में
घरेलू उद्योग-धंधों में
मंत्रियों के बंगलों में
बर्तन धोते हुए
बच्चों को खेलाते हुए
बीवियों की मालिश करते हुए

वे कहां नहीं मिलते?
वे सर्वत्र पाये जाते हैं और
एनजीओ के लोग जब ढूँढ़ लेते हैं
तो समाचार-पत्रों में उनके मिल जाने की खबर छप जाती है।

Related posts

भोजपुर: आरा में केशर हॉस्पिटल को किया गया सील,शिकायत पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

महाराजा लॉ कॉलेज,आरा के पूर्व प्रोफेसर सह अधिवक्ता नर्मदेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन।अधिवक्ता जगत में शोक।

rktvnews

भोजपुर:इंडियन साइकोलाजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष का जे जे कालेज में हुआ स्वागत।

rktvnews

9 दिसंबर को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स़िह जगदीशपुर के विभिन्न पंचायतो मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच सभी स्टॉलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुने बिना फैसला नहीं हो सकता।

rktvnews

Leave a Comment