RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नेताजी ने देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन का समग्र न्यौछावर कर दिया : जिलाधिकारी

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का मुख्य कार्यक्रम नेताजी मोड़ आरा में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर भोजपुर जिला प्रशासन एवं नवोदय संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “देश प्रेम दिवस ‘वो “पराक्रम दिवस” के रूप मे मनाया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने की।सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के संरक्षण प्रोफेसर कन्हैया बहादुर सिन्हा द्वारा किया गया वही
आयोजन का संचालन संस्था के सचिव डी. राजन(अधिवक्ता) ने किया। इस अवसर पर भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सर्व प्रथम नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा किया गया।
नेता जी की प्रतिमा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा शिप्रा ,बिजय कुमार चौधरी, ओ. एस. डी. मनोरंजन कुमार पान्डेय, कला एवं सास्कृतिक पदाधिकारी अनुप्रिया के साथ प्रोफेसर कन्हैया बहादुर सिन्हा, डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, डी. राजन, मणी श्रीवास्तव, सरदार गुरु चरण सिंह, सोनाली सिंह,वासुदेव नारायण “सच्चु” डॉक्टर कृष्ण नन्द सिन्हा, प्रोफेसर र्निमाण कुमार सिंह, कृष्णेनेन्दु, असमंजस सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, र्निमल कुमार सिंह ” शुक्रवार “, प्रिया कंचन अधिवक्ता, राम कुमार सिंह, अवधेश पान्डेय, विकास तिवारी, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद, सत्यम पान्डेय, संदिप कुमार अधिवक्ता, रवि कुमार सैकड़ों की संख्या में उपस्तिथ अतिथियों ने माल्यार्पण किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वाधीनता संग्राम मे अपने जीवन का समग्र न्यौछावर कर दिया वो अपराजेय राष्ट्र पुरुष थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी
के पराक्रम एवं तेज से नयी उर्जा की प्रेरणा मिलती है।जिसे युगों युगों तक देश याद करेगा। इस अवसर पर स्काउट एण्ड गाईड एवं एन सी सी के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने प्रभाव फेरी निकाल कर नेताजी के प्रतिमा
स्थल पर समाप्त की। सभी अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण करते वक्त सलामी दी गई और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी अमर रहे जय धोष किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डी. राजन, अधिवक्ता ने किया।

Related posts

बागपत:यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, अलीपुर व काठा तटबंधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

पटना:विशेष बच्चों में कौशल-विकास हेतु प्रेम और निरन्तर प्रेरणा परमावश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment