
पार्टी के लिए मजबूत स्तम्भ थे का• अशोक सिंह-दीपंकर भट्टाचार्य
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 05 मार्च।भाकपा माले के पूर्व जिला कमेटी सदस्य व कार्यालय सचिव का•अशोक सिंह का 3 मार्च के रात्रि बारह बजे देहांत हो गया!कुछ दिन पहले उनके गले का आपरेशन हुआ था!सन् 74 आंदोलन के नेताओं के सम्पर्क में रहते हुए वे नब्बे के दशक से भाकपा-माले के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी (जिला कार्यालय प्रभारी) पर थे!कामरेड अशोक बिना विचलित हुए अपने काम को अंजाम दिया करते थे चाहे जो भी परिस्थिति हो!कितना भी जटिल परिस्थिति हो काफी संयम से काम करते थे!साथी अडिग होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे!का•अशोक सिंह जेपी आंदोलन में प्रभावित ही भाकपा-माले बहुत हीं मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर उन्हें याद किया जाएगा!
का•अशोक सिंह के शव को दोपहर से पार्टी जिला कार्यालय रखा गया,जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सके!उन्हें पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित दी गई!जिसमें उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण पार्टी महासचिव का•दीपंकर भट्टाचार्य,पोलित ब्यूरो सदस्य का•स्वदेश भट्टाचार्य,राज्य सचिव कुणाल,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी,पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय,जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमिटी सदस्य व लोकयुद्ध सम्पादक संतोष सहर,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य अजीत कुशवाहा,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,वरिष्ठ पार्टी नेत्री मीरा जी,राज्य कमेटी सदस्य इंदू सिंह,डा०सुनीति प्रसाद,डा०आशुतोष कुमार,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,उपेन्द्र भारती,शिवप्रकाश रंजन,शब्बीर कुमार,जितेंद्र सिंह,महेश राम,कमलेश यादव,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,अमित कुमार बंटी,संगीता सिंह,शोभा मंडल विकास कुमार,दीना जी,विष्णु ठाकुर,नंदजी राम,रामानुज जी शहनवाज खान,पत्रकार सुधीर मिश्रा,मृत्युजंय कुमार,वृन्दा यादव सहित कई राज्य जिला के नेता सहित सैकड़ों लोगों ने अर्पित किया!उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी!श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि का•अशोक सिंह पार्टी के लिए मजबूत स्तम्भ थे!वे भोजपुर क्रांतिकारी महान परम्परा जो का•रामनरेश राम,मस्टर जगदीश,रामईश्व यादव,बूटन के विरासत के अगली कड़ी थे!उनकी जगह को तो नही भरा जा सकता है लेकिन उनके इस शोक की घड़ी को संकल्प में तब्दील कर दें!फासीवादी हमले के दौर में उनका जाना पार्टी की बड़ी क्षति है!
इस दुःख की घड़ी में पुरी पार्टी उनके परिवार के साथ सहानुभूति में खड़ी है!श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।अंत में देर शाम शव-यात्रा पार्टी ऑफिस से गांगी मुक्तिधाम पहुंची जिसमें पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए!गांगी घाट पर सन् 74 जेपी आंदोलन के उनके मित्र नाथुराम,गुलाब,सलील भारतीय,अशोक मानव सहित का•अशोक सिंह के कई शुभचिंतक उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे!
का•अशोक सिंह को उनके पुत्र अभिषेक आंनद ने मुखाग्नि दी!
