RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी संभाग के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान )02 मार्च। एनएमपीजी कॉलेज में गुरुवार से शुरू हुई जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हुई। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व में खेल सप्ताह के दौरान विजेता और उपविजेता रहे खिलाड़ियों के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई है, जिला स्तर के बाद विजेता खिलाड़ी संभाग और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया ने समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कॉलेज स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने, विधार्थियों के मानसिक विकास और स्वास्थ्य की दृष्टि से खेल महत्वपूर्ण है।
शनिवार को खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर पुरूष वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पर एसएनडीबी कॉलेज नोहर के आर्यवृत शर्मा पुत्र हेतराम शर्मा तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान एसएनडीबी कॉलेज नोहर की ज्योति सैनी पुत्री मदनलाल ने प्राप्त किया। 800 मीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर एनएमपीजी कॉलेज के श्रवण कुमार एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर एसएनडीबी कॉलेज नोहर की अनिशा रही। 200 मीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर एसएनडीबी कॉलेज नोहर के आर्यवृत शर्मा एवं महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय टिब्बी की पूजा प्रथम रही। 400 मीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान एसएनडीबी कॉलेज नोहर के अनिल कुमार एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय टिब्बी की मनीषा रही।
लम्बी कूद पुरूष वर्ग में एनएमपीजी कॉलेज के अंकुश एवं महिला वर्ग में एनएमपीजी कॉलेज की पुष्पा विजेता रही। रिले दौड़ 100×4 पुरूष वर्ग में एसएनडीबी कॉलेज नोहर एवं महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय टिब्बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ 400X4 पुरूष एवं महिला वर्ग में एसएनडीबी कॉलेज नोहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरूष वर्ग में एनएमपीजी के रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग में एसएनडीबी कॉलेज नोहर की किरण बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अन्त में विजेता रहे खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नेहरू मेमोरियल फार्मेसी महाविद्यालय के प्राचार्य भूपेन्द्र खिलेरी द्वारा पुरस्कार एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय टिब्बी की प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा तथा महाविद्यालय संकाय सदस्य भावना, सिद्वार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. राजकुमार,भागवन्ती, गुरमेल सिंह, सुश्री मनदीप कौर, अनमोल कुमार शर्मा, सुमन, महेन्द्र सिंह, पंकज मिश्रा, अजीतपाल सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप कंग, पंकज कुमार और खिलाड़ी उपस्थित रहे। खेल प्रशिक्षक अवतार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाते हुए खेल सप्ताह के दौरान सभी खिलाडियों का मार्गदर्शन किया।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर ने त्रिवेणी मोक्षधाम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों कोसाफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:आरएसआरडीसी की 127 वीं बोर्ड बैठक, कोटपुतली- कुचामन सड़क के लिए 169 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

भोपाल:समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति जिलों में जाकर नागरिकों के प्राप्त करेगी सुझाव।

rktvnews

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment