RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के लिए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)02 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन पुलिस लाइन एयर स्ट्रिप से पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा इमरजेंसी वाले मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर कम समय में पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी।
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए वर्तमान में एक 4 सीटर प्लेन तथा एक 3 सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। इमरजेंसी सेवा के लिए प्रयुक्त होने वाला हेलीकॉप्टर किसी भी स्थान पर लैंड कर सकता है। हेलीकॉप्टर में एक स्ट्रेचर तथा 1-1 सीट डॉ. एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार प्लेन में स्ट्रेचर के साथ 4 सीट उपलब्ध रहेगी।

हेलीकॉप्टर तथा प्लेन में लाइफ सेविंग इक्विपमेंट भी रहेंगे

एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए इमरजेंसी मरीज के परिजन अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा राज्य स्तर के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाएगा। उसके द्वारा तत्काल एयर एंबुलेंस संबंधित स्थान पर भेजी जाएगी।
एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए उपलब्ध प्लेन तथा हेलीकॉप्टर भोपाल एयरपोर्ट पर खड़े रहेंगे। कहीं से भी सूचना मिलने पर भोपाल से संबंधित स्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। उज्जैन एयरस्ट्रिप पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, ओम जैन, बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल, कमिश्नर उज्जैन डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़े डॉ. राहुल सिंह सरदार तथा डॉ. शालिनी नलवाड़ भी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने की कर-करेत्तर, राजस्व कार्य व सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।

rktvnews

भोजपुर :नव निर्वाचित तरारी विधायक विशाल प्रशांत का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन।

rktvnews

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतुराज ने की विधानसभा प्रभारीयों की घोषणा।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण गढ़वा समाहरणालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment