RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)13 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी, सारण अमन समीर द्वारा आज अपर समाहर्त्ता, विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध तथा VC के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर गठित अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.
अर्द्धसैनिक बलों हेतु चयनित सभी आवासन स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने, नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी हेतु समय समय पर आवासन स्थलों का भौतिक सत्यापन करने एवं प्रतिदिन प्रतिनियुक्त बल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। अर्धसैनिक बलों द्वारा क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन सहित पर्याप्त संख्या में उपयुक्त वाहनों की उपलब्धता करने का निदेश दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारियों को उपयोग किये गए ईंधन के भुगतान के संबंध में साप्ताहिक रूप से सभी संबंधित पेट्रोल पंपों से वाउचर प्राप्त कर अभी से ही नियमित रूप से राशि का भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त किए गए सभी वाहनों का मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि से सात दिनों के अंदर शत प्रतिशत राशि का भुगतान करने के परिप्रेक्ष्य में अभी से ही कार्य योजना तैयार कर दिनांक 19.11.2025 तक निश्चित रूप से सभी वाहनों का शत प्रतिशत राशि का भुगतान कराने का निदेश दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन,2024 को लेकर सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास अधिकारी ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंचलाधिकारी के साथ डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देहरादून: जब थाने पहुंचे मुख्यमंत्री! थानेदार थे नदारद,लाइन हाजिर का निर्देश।

rktvnews

13 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), पालम में रखरखाव कमान के एओसी-इन-सी का दौरा।

rktvnews

भोजपुर: नवादा थाना ने देशी कट्टा और कारतूस संग दो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment