RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सीओ ने किया पाॅयनीयर लाइब्रेरी का उदघाटन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर में बने आधुनिक सुविधाओं से युक्त पायनियर लाइब्रेरी का उद्घाटन सीओ श्रेया मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सीओ श्रेया मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह लाइब्रेरी दियारांचल के लोगों के लिए एक सौगात है। अब यहां के बच्चों को आधुनिक सुविधा से लैस लाइब्रेरी के लिए अन्य जगहों पर जाने की जरूरत नहीं है। इस लाइब्रेरी से यहां के  बच्चों और विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने और ज्ञान अर्जन में बहुत सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा नेता मुक्तेश्वर मिश्र ने तथा मंच संचालन गोविंद तिवारी ने किया। इस अवसर पर सीओ श्रेया मिश्रा,करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, लक्ष्मण तिवारी, मुक्तेश्वर मिश्रा, रमाशंकर मिश्र, राकेश पांडे, लाइब्रेरी के संयोजक द्वारकाधीश मिश्रा, हरिओम मिश्रा, गोविंद तिवारी, विकास महतो, कृष्णा, रवि रंजन, भोलू, सुनील, सुमित सिंहा, आकाश, बालाजी, सीटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

Related posts

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त हुए डीएम, अनावश्यक रेफर पर रोक का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रायपुर : राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने चाकुलिया नगर पंचायत में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

Leave a Comment