RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:टाउन के पंचायत समिति सभागार में हुई जिला परिषद साधारण सभा की बैठक!पेयजल, सड़क व विद्युत विभाग से सबंधित मुद्दों पर हुई बहस।

हनुमानगढ़/राजस्थान 29 फरवरी। गुरुवार को हनुमानगढ़ टाउन के पंचायत समिति सभागार में जिला परिषद के साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने की। बैठक में जिला प्रमुख सहित उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, जिला कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सीईओ सुनीता चौधरी, नोहर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, टिब्बी पंचायत समिति प्रधान निकुराम मेघवाल, संगरिया पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद के सदस्य अमनदीप सिंह, दीपचंद बेनीवाल, पवन सिंह, प्रियंका बेनीवाल, सरोज नायक, रानी कुमारी, कृष्ण कुमार, विजय सिंह, मोहम्मद हुसैन खोखर राजबाला,मनीष मक्कासर, हरविंदर सिंह, श्रीमती प्रवीणा मेघवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्यों द्वारा जेजेएम में ढाणियों को दिए गए पेयजल कनेक्शन में भेदभाव व अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए। जिस पर भादरा विधायक ने ग्राम पंचायत वार कैंप लगाकर समस्याओं के चिह्निकरण और निस्तारण के लिए प्रस्ताव रखा। बैठक में सड़कों की उच्च स्तरीय जांच की मांग को सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया तथा इसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पिछली साधारण सभा की बैठक में दिए निर्देशों की पालना में पैसे जमा नहीं करवाने तथा अन्य अनियमितता मिलने पर जिले की 53 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे, जिनमें से 9 दुकानों को स्थाई तौर पर सीज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वाटरवर्क्स के डिग्गियों की सफाई, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित मुद्दों पर बहस हुई।
जिला कलेक्टर ने सभा की अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख, सदस्यों व विधायकों को भरोसा दिलाया कि सभी मिलकर टीम भावना से समस्याओं का समाधान करेंगे तथा जिले में नवनियुक्त टीम संतोषजनक कार्य करेगी। उन्होंने नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को बिल्डिंग मैटेरियल के लिए जगह का चिह्निकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित नामांतरण की प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन होने तथा ईमित्र के माध्यम से भी नामांतरण दर्ज होने की प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करने के लिए सदस्यों से आग्रह किया। जिला कलेक्टर ने बताया की गिरदावरी भी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज हो रही है जिसे किसान स्वयं भी राज किसान ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकता है।

Related posts

बागपत:विकास भवन में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, चहुंओर योजनाओं की जानकारी से भरपूर।

rktvnews

आईपीएफ के संस्थापक महासचिव और भाकपा-माले केंद्रीय कंट्रोल कमिशन के पूर्व चेयरमैन दिग्गज नेता का• राजाराम का निधन!जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड:विकास की दौड़ में पलामू को अग्रणी बनाना मेरा जीवन का लक्ष्य है : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि स्टार्टअप्स के पोषण और प्रगति की निगरानी करने के लिए जल्दी से एक तंत्र विकसित करने की मांग की जा रही है

rktvnews

मेटोक सेमिनार ‘मेघयान 2024’- जलवायु परिवर्तन के बारे में उत्‍कृष्‍ट विस्‍तृत जानकारी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा।

rktvnews

Leave a Comment