RK TV News
खबरें
Breaking Newsअनावरण

गौतम बुद्ध के शिष्य धम्म छाया जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।

आरा/भोजपुर 25 फरवरी। बड़हरा प्रखण्ड अंतर्गत खजुरिया पंचायत के अमरपुर मरकटिया (कारीसाथ) स्तिथ गौतम बुद्ध के शिष्य धम्म छाया जी की चिता स्थल परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण सारनाथ(वाराणसी) विश्विद्यालय के कुलपति व बुद्धधर्म के अनुयायी वानचुग दरोजी नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,प्रमुख अतिथि पदमश्री विमल कुमार जैन,जय प्रकाश नारायण शोध संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व केंदीय मंत्री बृज किशोर त्रिपाठी , नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा,दिल्ली के डॉ राजा शूलपाणि सिंह, भोजपुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा ,संभावना स्कूल की प्राचार्य अर्चना सिंह, मेजर राणा प्रताप सिंह आदि ने किया। आयोजन बुद्धम शरण संस्थान ट्रस्ट आरा की तरफ से था।

इस अवसर पर बोध गया और बक्सर से आए बौद्ध भिक्षुओ सहित दर्जनों लोगो को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने के लिए उन्हें मेमेंटो और अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धम शरणं संस्थान ट्रस्ट केअध्यक्ष श्याम गंभीर व और संचालन आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ किशोर सिन्हा ने किया।
संस्था ट्रस्ट के स्थानीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया की धम्म छाया जी थाईलैंड से भारत भ्रमण पर आए थे। बाद में वो सारनाथ , वाराणसी में रहने लगे फिर मुगलसराय पड़ाव स्तिथ बाबा अवधूत भगवान दास के आश्रम में रहने लगे।इस क्षेत्र के लोग अवधूत दास के भक्त थे। क्षेत्र अशांत था।क्षेत्र के लोगो ने भगवान अवधूत दास से आकर आग्रह किया की क्षेत्र में चले पर उन्होंने धम्म छाया जी को प्रस्तावित कर दिया। 80 के दसक में राम जी सिंह मुखिया परिवार द्वारा दी गई जमीन पर आकर रहने लगे तथा क्षेत्र में शांति और आपसी प्रेम का पाठ पढ़ाया। स्थानीय लोग भी उन्हें ईश्वर के रूप मानने लगे। काल चक्र का झंडा धम्म छाया जी ने स्थापित कराया। लगभग 4 एकड़ में स्थापित परिसर का काया कल्प किया।40 वर्षों तक यही रहे और प्राणों का परित्याग किया।
कार्यक्रम में शाहपुर की पूर्व विधायिका मुन्नी देवी ओझा,विधेश्वर ओझा के पुत्र ई राकेश ओझा ,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सिंह ,जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संस्थान नई दिल्ली के महासचिव अभय सिन्हा सहित कई क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत और स्वागत गान संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related posts

युग की चेतना को दिशा देने वाले साहित्यकार थे महावीर प्रसाद द्विवेदी,160वीं जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

DRDO ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत किया जायेगा सर्टिफिकेशन।

rktvnews

*पंडित बिरजू महाराज के जयंती पर रांची में स्वर लय ताल की अनुगूंज*

rktvnews

Leave a Comment