RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नेशनल स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। शुक्रवार को यूथ फॉर सेवा द्वारा नेशनल का मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2024-25 की तैयारी संबंधित जानकारी देने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन पर्दा कन्या मध्य विद्यालय में किया गया ।कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ फॉर सेवा के स्वयंसेवक मिलन कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय की शिक्षिका आरजू सिंह ,ओझा सर उपस्थित थे। बच्चों को परीक्षा की महत्व व इसकी तैयारी कैसे करें विषय पर सरलता से जानकारी दी गई ताकि आने वाले समय में बच्चे इसकी तैयारी कर स्कॉलरशिप परीक्षा बेहतर ढंग से देकर पास हो ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹1000 मासिक, पूरे 4 साल में 48000 आर्थिक लाभ मिलेगा।जिससे बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई कर सकेंगे।परीक्षा देने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ती है और वह पढ़ने के प्रति जागरूक होते है ।
इस अवसर पर यूथ फाॅर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार ने कहा की छात्रवृति परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओ को निशुल्क पुस्तक वितरण किया जाएगा।
वही विधालय की शिक्षिका आरजू सिंह ने कहा की यूथ फाॅर सेवा समय-समय पर शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण हेतु सार्थक अभियान करते हुए समाज को धन्यवाद ज्ञापन सज्जन कुमार ने किया।कार्यक्रम मे लगभग सौ छात्रा शामिल हुई।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत सुनने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : ब्रजेन्द्र महाराज

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

PERSOLKELLY ने अपनाया नया रूप ‘PERSOL’, क्षेत्रीय एकजुटता और विकास को बढ़ावा।

rktvnews

राजधानी पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment