RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

17 माह में जितना काम हुआ वह 17 साल में भी नहीं हुआ : तेजस्वी यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 फरवरी। पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने जन विश्वास यात्रा के तीसरे दिन जगदीशपुर के नयका टोला बस स्टैंड पङाव मैदान में आयोजित महती सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन सरकार की 17 महीने की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार का 17 महीने का कार्यकाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ा है। उन्होंने कहा कि 17 महीने में जितना काम हुआ, वह 17 साल में भी नहीं हुआ था। 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी गई। सबसे ज्यादा नौकरी शिक्षा विभाग में दी गई। हमने जो वादा किया था उसको हमने पूरा किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगली बार हमारी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी दूंगा। उन्होंने भाजपा भगाओ देश बचाओ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम लोगों को दर्जन भर सीटों पर हरा दिया गया था। इस बार हम जन विश्वास जीतने के लिए आपके बीच आए हैं और आपके सहयोग से आपकी लड़ाई लङेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवा बेरोजगार हैं और लोग परेशान हैं। उन्होंने लोगों को 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव मे केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य के एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए आम जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने रविवार 3 मार्च को पटना में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोगो को आने का निमंत्रण भी दिया। राजद और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं लोगों में काफी उत्साह दिखा। निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे लेट पहुंचने और अंधेरा होने के बावजूद भी लोगों का हुजूम उमङ पड़ा था। तेजस्वी प्रसाद यादव शाम लगभग 6:30 बजे सभा स्थल पर पहुंचे। भोजपुर जिले में जगह-जगह पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने भी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले नेता विनोद कुशवाहा और मंच संचालन राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने किया। कार्यक्रम में जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक राकेश रौशन, पूर्व मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजू यादव सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता, कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:155 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज और 755 रेल से करेंगे तीर्थयात्रा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर एवं आईसीएआर द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजि।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 पर परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment