RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 21 जून।भोजपुर पुलिस के जगदीशपुर थाने ने 300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।
गुरुवार जगदीशपुर थाने को समय करीब 09:30 बजे पूर्वाहन् में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगदीशपुर थानान्तर्गत वार्ड नं0-04 खपटाहा ग्राम में स्थित पप्पू लाल राम के द्वारा अपने दुकान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० बिगाउ राम, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष जगदीशपुर थाना, स०अ०नि० रामानुज कुमार, जगदीशपुर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड नं0-04 खपटाहा ग्राम में स्थित पप्पू लाल राम के दुकान पर छापेमारी कर 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 02 गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जगदीशपुर थाना के द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी

(1) पप्पूलाल राम, पे०-प्रेमलाल राम, सा० वार्ड नं0-04, खपटाहा, थाना-जगदीशपुर, जिला-भोजपुर (ii) अनुप कु० सिंह, पे०-संतोष कु० सिंह, सा०-महादेवा गंज, थाना-सोनवर्षा, जिला-बक्सर

बरामदगी

(1) गांजा 300 ग्राम (ii) मोबाईल-01

Related posts

भोजपुर:श्रद्धालुओं के लिए मां का दर्शन ही मंगलकारी।

rktvnews

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की।

rktvnews

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

rktvnews

मोतीहारी:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment