RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बोकारो:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बोकारो/झारखण्ड 23 फरवरी।लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
गुरुवार को श्रम प्रशिक्षण विभाग द्वारा चास के तेलगड़िया मोड़ एवं चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित कौशल विकास केंद्र में छात्रों द्वारा रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता किया गया। छात्रों को अपने अभिभावकों एवं अपने आस -पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। बरमसिया/बोकारो स्थित केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, उन्हें मतदान करने एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाया गया।
चास नगर निगम द्वारा के.के.सिंह कालोनी क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया गया। सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।

Related posts

किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘बिजली केन्‍द्र’ बनकर उभरेगा: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:समाहरणालय परिसर में विशाल नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं की कुर्सी-टेबल क्षतिग्रस्त।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की उच्च-प्रभावशाली और अल्प-अवधि की परिचालन क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया।

rktvnews

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

rktvnews

Leave a Comment