RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:डेनमार्क के लिए रवाना हुआ राजस्थान के 38 प्रगतिशील किसानों का दल।

पशुपालन मंत्री सहित तीन मंत्री व अधिकारी भी हैं इस दल में।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के बिन्दु 124 के तहत किसानों की क्षमता वृद्धि के लिए नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत 38 प्रगतिशील किसानों का दल तीन मंत्रिगण के नेतृत्व में बुधवार को नई दिल्ली से डेनमार्क के कोपेनहेगन के लिए रवाना हुआ।
इस दल में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल, कृषि विपणन निदेशक राजेश कुमार चौहान के साथ कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभागों के 9 अधिकारी भी शामिल हैं। इस दौरे में भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर व उदयपुर कृषि संभाग से 4-4 कृषक, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर व कोटा कृषि संभाग से 3-3 तथा जयपुर कृषि संभाग से 6 किसान सहित कुल 38 किसान डेनमार्क के लिए रवाना हुए हैं। कृषक दल का प्रतिनिधित्व जोराराम कुमावत कर रहे हैं।
जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य के कृषकों की आय के मूल स्रोत कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन के मद्देनजर प्रथम चरण में डेनमार्क का दौरा तय किया गया। इस दौरे में यह दल 12 अक्टूबर तक कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में डेनमार्क में हो रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेगा। भ्रमण के दौरान इस दल की डेनमार्क के विभिन्न संगठनो के साथ बैठकें भी होंगी जिसमें कृषि और पशुपालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने की जानकारियों को साझा किया जाएगा। भ्रमण दल द्वारा प्रतिदिन किये गए दौरे व बैठकों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाएगा तथा राज्य व देश के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल लाभदायक तकनीक व नीतियों को लागू करने की सिफारिश की जाएगी। यह दल 14 अक्टूबर को नई दिल्ली लौटेगा।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव और बताया गया महत्व।

rktvnews

पी.के.सिन्हा को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) बिहार का चुना गयाअध्यक्ष।

rktvnews

बिहार: भोजपुर जिले के पीरो में मदारी समुदाय को ‘बांग्लादेशी’ कहकर मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश, भाकपा-माले ने उठाई कड़ी आपत्ति।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प पूरा होने पर 5 सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई।

rktvnews

केक काट कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment