RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

हनुमानगढ़:श्रीगंगानगर सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 फरवरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति( दिशा) की बैठक गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना इत्यादि की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में सीईओ जिला परिषद सुनीता चौधरी ने एक-एक कर केन्द्र की विभिन्न योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की।
श्रीगंगानगर सांसद निहाल चंद ने बैठक में कहा की इस कार्यकाल की उनकी यह आखिरी मीटिंग है। उन्होंने इसलिए सभी अधिकारियों को पिछले पांच वर्षों में उनके साथ किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि आप सब की बदौलत ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। आखिरी वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सिर्फ आप लोग ही पहुंचा सकते हो।
सांसद ने एमएलए लैड तथा एमपी लैड के कार्यों में तेजी लाने तथा इनको निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमपी लैड के तहत बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल में ग्राम पंचायतों को रजिस्टर करवाने तथा इसके संचालन के लिए सरपंचों तथा ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। सांसद ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बकाया बीमा राशि के लिए कलेक्टर के माध्यम से आयुक्तालय को पत्र लिखने के निर्देश दिए। नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष में खर्च की गई राशि का बैठक में ब्यौरा देने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत 5.07 लाख जन आधार परिवारों में से 3.73 लाख परिवारों को इससे जोड़ा जा चुका है। शेष 26 फीसदी परिवारों को जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे है। डीइओ हंसराज जाजेवाल ने बताया कि जिले में पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत 9 विद्यालय संचालित है। शेष 5 का चयन किया जा चुका है। डीएसओ विनोद कुमार ने बताया कि जिले में 1 लाख 45 हजार से अधिक पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन है तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिले से 15,072 आवेदन प्राप्त हुए थे, उनमें से 12,722 आवेदकों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनैक्शन दिया जा चुका है।
भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने भादरा में सिवरेज के कार्यों के कारण शहर में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। डिस्कॉम से के के कसवां ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से पीएम सूर्य घर एप्लीकेशन को डाउनलोड करके पूरी जानकारी एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है तथा आवेदन भी पीएम सूर्य घर एप्लीकेशन के माध्यम से किया जा सकता है।

सही व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर नशा मुक्ति केंद्रो पर होगी सख्त कार्यवाही

भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने जिले में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर की जा रही कार्यवाही के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि जिले में तकरीबन 36 नशा मुक्ति केंद्र संचालित है, जिनमें से 16 नशा मुक्ति केंद्र राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत है। नशा मुक्ति केंद्रों को पंजीकरण के लिए लगातार निर्देश दिए गए है। नशा मुक्ति केंद्रो की लगातार जांच करवाई जा रही है, जांच के उपरांत जिन नशा मुक्ति केंद्रो में सही व्यवस्थाएं मिलेगी, उनके पंजीकरण के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी, अन्य नशा मुक्ति केंद्रो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद सहित जिला कलेक्टर काना राम, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, टिब्बी प्रधान निकुराम मेघवाल, नोहर नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया, सीईओ जिला परिषद सुनीता चौधरी, पीडब्ल्यूडी एसई विष्णु गुप्ता, डिस्कॉम एसई के के कसवां, सिंचाई विभाग एसई शिव चरण रैगर, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ रमेश चंद्र बराला, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

अजुबा अर्थशास्त्र

rktvnews

स्पेस से दिखेगा अदाणी का ग्रीन एनर्जी पार्क, 20 लाख लोगों के घर होगें जगमग COP के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट।

rktvnews

बक्सर:एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र बक्सर के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

सारण:डिजिटल बदलाव से बदली सरकारी अस्पतालों की तस्वीर,‘भव्या ऐप’ बना मरीजों का सहारा।

rktvnews

चतरा :21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

rktvnews

आरक्षण नियमावली।

rktvnews

Leave a Comment