RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र!कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन व शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 20 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कृषि विभाग अंतर्गत नियुक्ति एवं नियोजन पत्र वितरण सह कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित “संवाद” में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्या महतो, देवेंद्र मंडल, प्रियंका, पंकज कुमार, अर्पणा पांडे, शाहीना परवीन, मुन्ना यादव, नेहा पांडे, गायत्री कुमारी, अवधेश कुमार, अंकित देवी एवं काव्या विश्वास को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के अधीन 239 सहायक प्राध्यापक एवं विषय-वस्तु विशेषज्ञों तथा कृषि विभाग अंतर्गत 789 प्रखंड स्तरीय तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल आदि सहित कुल 1028 अभ्यर्थियों को नियुक्ति/नियोजन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा तथा जल संसाधन सह भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 14 करोङ रुपये की लागत से बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर में 800 क्षमता वाले नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया तथा तीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालयों जिनमे 145 करोङ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर (आरा), 123 करोङ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, पटना एवं 28 करोङ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पोषक अनाज मूल्य श्रृंखला के लिए गुणवत्तावर्द्धन केंद्र, टनकुपा (गया) का शिलान्यास किया।
कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा, जल संसाधन सह भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीआर सिंह सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी गण, कर्मी गण, नवनियुक्त अभ्यर्थी गण उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों से पदाधिकारी गण एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी गण कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।

Related posts

11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) का प्रक्षेपण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक।

rktvnews

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्र ने राज्यों को दी गंदे स्थानों की सफाई में तेज़ी लाने और दृश्यमान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह।

rktvnews

18वीं लोकसभा : टकराव से शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment