RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

वैशाली/बिहार 16 फरवरी।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला समाहरणालय में बैठक की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे भी फील्ड में जाएं और जिला प्रशासन प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर पदाधिकारियो
के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव का एक स्वच्छ माहौल बनाते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें ।उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि वे जल्द से जल्द बीएलए की सूची उपलब्ध करा दें।
बैठक की शुरुआत में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा ने बताया कि वैशाली जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 2599725 है और 2559 मतदान केंद्र बनाए गए है। बताया गया कि 18 से 19 वर्ष तक के युवा मतदाताओं की संख्या 27950 है । दूर दराज नौकरी करने वाले सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 6536 है, जिन्हें डाक द्वारा मत पत्र भेजा जाएगा। प्रतिनिधियों को सूचना दी गई की लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जिला में 291 सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है और इनका प्रशिक्षण भी हो चुका है। सभी सेक्टर पदाधिकारी द्वारा अपने मतदान केंद्र एवं क्षेत्र का भ्रमण कर बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है । निर्वाचन संबंधी अभियान में बाल श्रमिक को नहीं लगाना है। तीनों अनुमंडल में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर कार्यरत है । मतदाताओं में जागरूकता के लिए मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का परिचालन किया जा रहा है। विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेज में इलेक्टरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है।
बैठक में अपर समाहर्ता, वैशाली के साथ साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा के जिला मंत्री नवीन कुमार सिंह , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार, बीएसपी के जिला संगठन सचिव रमेश रजक, जदयू के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार , लोजपा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह राजद के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी और आरएलएसपी के जिला सचिव सुनील कुशवाहा मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:अखंड भारत कार्यक्रम में राष्ट्र एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. बिरजू महाराज की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए कोयला मंत्रालय को वित्तीय प्रोत्साहन योजना में उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी प्राप्त हुई।

rktvnews

प्रेस दिवस विशेष:पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग प्रेस की गरिमा के लिए खतरनाक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

डीपीआईआईटी और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से सरस आजीविका स्टोर में ‘एक जिला एक उत्पाद’ वॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment