RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी।

नई दिल्ली/16 फरवरी।राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के उपाध्यक्ष (प्रभारी अध्यक्ष) अरुण हालदार ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति भवन में आयोग की वार्षिक रिपोर्ट-2022-23 सौंपी है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी और डॉ. अंजू बाला भी उपस्थित रहे।
इस रिपोर्ट में भारत के संविधान में निहित अनुसूचित जातियों के संवैधानिक रक्षा उपायों की सुरक्षा के संबंध में आयोग को सौंपे गए मुद्दों पर विभिन्न संस्तुतियां शामिल हैं।
संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को दिए गए अधिदेश के अनुसार, आयोग का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रपति को वार्षिक रूप से और ऐसे अन्य समय पर, जब आयोग उचित समझे, अनुसूचित जाति संवैधानिक रक्षा उपायों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में अनुसूचित जातियों की सुरक्षा, कल्याण और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उन रक्षोपायों और अन्य उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संघ और राज्यों द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक उपायों की संस्तुतियां शामिल हो सकती है।

Related posts

दरभंगा:ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन भान किया गया रवाना!डीएम व एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड में परिवर्तन की लहर, बन रही एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

rktvnews

रक्षा मंत्री 01 अक्टूबर को रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस में शामिल होंगे।

rktvnews

भोजपुर:नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र संचालन की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

देवस्थान मंत्री ने श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment