RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 16 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तेलंगाना प्रवास के दौरान हैदराबाद में फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। फेडरेशन के अध्यक्ष मीला जयदेव के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रतिनिधिमंडल ने शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा का स्वागत किया और उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी और निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं अधिक हैं। प्रदेश में निवेश के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य सरकार उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में टेक्सटाइल्स, फार्मा, हेल्थ सर्विस से जुड़े उपकरणों, आईटी, आटो मोबाइल्स आदि उद्योग स्थापित करने में निवेश किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रवि कुमार, अनिल अग्रवाल, भास्कर रेड्डी, नरेंद्र सुराना, मीला संजय, गरिमेला श्रीनिवास, एवीपीएस चक्रवर्ती, शिवकुमार गुप्ता, महेश बाल्दवा, भगवती बाल्दवा, अनांथुला दयाकर, राचुरी श्रीनिवास राव, मीला रवि शंकर, भवानी सुरेश और वंदानापु श्रीनिवास शामिल थे।

Related posts

भविष्य की रचनात्मक प्रतिभाएं’ युवा रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए फिल्म निर्माण और कहानी सुनाने में नई संभावनाएं खोजने का रास्ता खोलता है: फिल्म ‘ओड’ के निर्देशक अखिल लोटलीकर

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी।

rktvnews

न्यूनतम व्याज दर पर आवास एवं कार ऋण देने की पीएनबी की विशेष पहल।मंडल कार्यालय से रथ रवाना।

rktvnews

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: एसबीआई के एटीएम काट चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम गतिशक्ति के दो साल पूरे होने के अवसर पर “पीएम गतिशक्ति का सार-संग्रह” जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment