RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रायपुर : मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ: श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, स्वास्थ्य कर्मियों का खत्म होगा अटैचमेंट।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 फरवरी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा सदन में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि बिना किसी कारण के ही दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों को अन्यत्र मनचाही जगहों पर अटैच किया गया है जिससे आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
श्री जायसवाल ने कहा है कि यदि कहीं ऐसी विशेष परिस्थिति है जहां स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की कमी है और अटैचमेंट करना अनिवार्य हो तो विभागीय अनुमति लेकर उसे जारी रखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आम जनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में अकारण ही अटैचमेंट जैसी व्यवस्था से दूरस्थ क्षेत्रों में स्टाफ की कमी से आम लोगों को परेशानी होती है जिसे खत्म करना आवश्यक है।

Related posts

खैरागढ़:सितार वादन न केवल संगीत कला है, बल्कि यह योग और ध्यान का भी रूप है : डाॅ. लवली शर्मा

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक में की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं की उपेक्षा से आर के सिंह हारे,बोले हनुमान का रोल अदा करनेवाले राम बाबू प्रसाद चौरसिया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. बिरजू महाराज की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment