RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:क्लाइमेट चेंज से शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव से बचाव पर हुआ प्रशिक्षण।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।क्लाइमेट चेंज से मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और इसकी रोकथाम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम सदर अस्पताल के सभागार में संपन्न हुआ जो जो एनपीसीसी एचएच के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
आयोजन सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में रखा गया। इस कार्यक्रम के तहत सभी ए०एन०एम०, जी०एन०एम०, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), आशा फैसिलिटेटर एवं आशा को अपने गाँव में लोगों को अत्यधिक गर्मी से होने वाली बीमारियों के कारण मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं विभिन्न प्रकार के प्रदुषण जैसे वायु ,जल और मिट्टी प्रदूषण विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही पानी बर्बाद नहीं करने, बिजली की बचत करने हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा० राजीव कुमार, प्रभारी जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, डा० दयानंद कुमार राय, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, भोजपुर डा० ऋचा, जिला सलाहकार, गुणवत्ता यकिन, जिला स्वास्थ्य समिति, भोजपुर एवं IDSP कर्मी श्री अविनाश नंदन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

सीतामढ़ी:भुतही महावीरी झंडा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के निमित्त प्रतिनियूक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की की गई संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

सहज व्यायाम से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है: योग गुरु

rktvnews

राजस्थान:सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

ऋणी को मिला बीमा का लाभ!ऋण खातों में सुरक्षा बीमा अवश्य कराएं:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 सितंबर 25

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment