RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

दूरसंचार विभाग ने बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले के विरुद्ध कार्रवाई की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 17 जून।दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले में मोबाइल नंबरों से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टों के जवाब में नागरिकों की
सतर्क और सचेत नागरिक दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर ‘चक्षु-संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करें’ सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्टिंग में सक्रिय रहे हैं। इससे दूरसंचार विभाग को साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने और उन्हें रोकने में सहायता मिलती है।
नागरिकों ने धोखाधड़ी करने वालों द्वारा बिजली केवाईसी अपडेट से संबंधित एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों व दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइलों का उपयोग करके पीड़ितों के उपकरणों में हेरफेर करने और उन पर नियंत्रण पाने के कुछ मामलों की सूचना दी।
दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण के लिए चक्षु पोर्टल का उपयोग किया, जिसमें शुरू में पांच संदिग्ध नंबरों की पहचान की गई। पोर्टल के आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित विश्लेषण से पता चला कि 31,740 मोबाइल नंबरों से जुड़े 392 हैंडसेट ऐसी धोखाधड़ी की गतिविधियों में सम्मिलित है।
दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए 392 मोबाइल हैंडसेट को पूरे भारत में आईएमईआई आधारित ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उसने उन्हें इन मोबाइल हैंडसेट से जुड़े 31,740 मोबाइल कनेक्शनों का पुनः सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। पुनः सत्यापन में विफलता के परिणामस्वरूप सूचित किए गए नंबरों का तत्काल कनेक्शन काट दिया जाएगा और संबंधित हैंडसेट को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
यह पहल दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में दूरसंचार विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

संचार साथी पोर्टल पर चक्षु सुविधा के बारे में:

चक्षु डॉट के संचार साथी पोर्टल (www.Sancharsaathi.gov.in) पर पहले से उपलब्ध नागरिक केंद्रित सुविधाओं में नवीनतम पहल है। ‘चक्षु’ नागरिकों को कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की सूचना दर्ज करने की सुविधा देता है, जिसमें गलत इरादे से केवाईसी समाप्ति या बैंक खाते/पेमेंट वॉलेट/सिम/गैस, कनेक्शन/बिजली कनेक्शन का अपडेट, सेक्सटॉर्शन, पैसे भेजने के लिए सरकारी अधिकारी/रिश्तेदार के रूप में प्रतिरूपण (गलत पहचान बताना), डॉट द्वारा सभी मोबाइल नंबरों को काटना जैसी सूचनाएं शामिल हैं।

Related posts

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

उत्तराखंड:देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

वर्ष 2024 : संविधान और आंबेडकर की केंद्रीयता का वर्ष।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना से प्रेरित होकर ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक संघ गोपगुट सात सूत्री मांगों का समर्थन में किया पदयात्रा व भूख हड़ताल का ऐलान।

rktvnews

Leave a Comment