अंतिम दिन आयोजित भंडारे में माँ काली बाबा भैरवनाथ के जयजयकारे के साथ हजारों भक्तों ने किया भोजन एवं प्रसाद ग्रहण।
माँ काली की प्राचीन पिण्डी और बाबा भैरवनाथ की मूर्ति को बक्सर गंगा नदी में श्रद्धापूर्वक किया जायेगा विसर्जित।
मउडिहरा/नटवार, रोहतास (अनिल सिंह) 16 फरवरी।विगत 11 फरवरी को भव्य जलजात्रा से आरंभ माँ काली की पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल धूमधाम से सुसंपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्य सिद्ध संत धर्म सम्राट श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज द्वारा भेजे गए पांच आचार्यों ने संपन्न करवाया। मुख्य आचार्य संजय पाण्डेय के निर्देशन में आचार्य राजू तिवारी ब्रह्मा, आचार्य अनिल पाण्डेय, आचार्य दीपक पाण्डेय तथा आचार्य नीतेश पाण्डेय ने पौराणिक विधि का पूर्णतया पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा पूजन संपन्न करवाया।
पूजन विधि के क्रमानुसार माँ काली की सप्तपिण्डी एवं बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा की कर्मकूटि, जलाधिवास, घ्रिताधिवास, धूपाधिवास, वस्त्राधिवास, पूष्पाधिवास, फलाधिवास, मिष्ठानाधिवास, हल्दीच्छादन, स्नपन कराने के पश्चात नगर भ्रमण कराया गया। माँ काली और बाबा भैरवनाथ को हल्दी चढ़ाते समय गांव की महिलाएं हल्दी गीत गा रही थीं। माँ काली और बाबा भैरवनाथ के नगर भ्रमण के लिए सुसज्जित डोली को सैकड़ों भक्तों एवं श्रद्धालु कंधे पर उठाकर जयजयकारे के साथ गांव में स्थित अन्य मंदिरों सहित ग्रामवासियों के दरवाजों पर पंहुचे। श्रद्धालु महिलाओं और बहुओं ने गीत गाते हुए अक्षत पूष्प अर्पित कर माँ की आरती की।
खराब मौसम के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
नगर भ्रमण के पश्चात आचार्यों ने विधिपूर्वक माँ की प्रतिमा को शैयाधिवास करवाया। अगले दिन न्यास, निद्रा, कलश स्थापन, शिखर प्रतिष्ठा कराने के बाद हजारों श्रद्धालुओं के जयजयकारे के साथ माँ काली की सप्तपिण्डी एवं बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
पूजन समारोह में ग्रामवासियों के अलावा अगलबगल जवार में स्थित तेनुअज, नटवार, असिंया, बिरौंवा, जम्होरी, नदौंवा, मिल्की, नियाजीपुर, सोनबरिसा, राजपुर, पिपरी, बरडीहा, माधोपुर गांव के निवासियों को भी आंमत्रित किया गया था। गांव जवार के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने उत्साह के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आयोजित भंडारे में भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।
रात्रि में माँ के मंदिर में जागरण और हरिकीर्तन का आयोजन गया। सूर्योदय के साथ विगत पाँच दिनों से चल रहा समारोह हर्ष और उल्लास के वातावरण में सुसंपन्न हुआ।
सुबह गांव का एक दल माँ काली की प्राचीन सप्तपिण्डी एवं बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा को लाल कपड़े से सुसज्जित एवं पुष्पों से आच्छादित कर माँ गंगा की गोद में विसर्जित करने के लिए बक्सर रवाना हुआ। इस टीम में तेज इंजीनियर नारायण ओझा, व्यकंटेश ओझा, शोभनाथ ओझा, बीरेंद्र ओझा, दुलर उपाध्याय, डोमा राम आदि शामिल हैं।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व इनकमटैक्स कमिश्नर विनोद चौबे, पूर्व रेलवे अधिकारी महेंद्र नाथ ओझा, इंजीनियर तेजनारायण ओझा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज चौबे, सुप्रसिद्ध भोजपुरी गीतकार प्रो राजबहादुर राय, फिल्म निर्देशक सह लेखक धर्मेंद्र नाथ ओझा, महेन्द्र तिवारी, ओंकार चौबे, व्यंकटेश पाण्डेय, दयाशंकर मिश्रा, मनराज तिवारी, राधेश्याम राय विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
पूजन समारोह को संपन्न कराने में गाँव के ओंकारनाथ पाण्डेय, दीनानाथ ओझा, व्यंकटेश ओझा, राजगृही ओझा, सर्वदेव ओझा, शशिकांत ओझा, जनार्दन ओझा, शोभनाथ ओझा, बबन ओझा, उमाकांत ओझा, पप्पन ओझा, जयकुमार उपाध्याय, सत्येंद्र ओझा,
अजय ओझा मास्टर, अमृतेष ओझा, रामाशंकर पाण्डेय, लालमुनि ओझा, रासगोविंद ओझा, उदय ओझा, मुनमुन ओझा, राजू ओझा, नन्हक ओझा, कुंजबिहारी ओझा, शैलेन्द्र ओझा, रविंद्र ओझा, दुलर उपाध्याय, झूलन ओझा, राजीव रंजन ओझा, संतोष कुमार ओझा, संजय ओझा, चंदन कश्यप, छोटक ओझा, रंजीत कश्यप गायक, अजीत ओझा गायक, ओमप्रकाश ओझा, चितरंजन ओझा, बिहारी ओझा, नीशु ओझा, गोविंद ओझा, डोमा राम, किसुन राम, रमाकांत पासवान, द्वारका साह, मदन साह, राजपुर पैक्स अध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, निर्मला देवी,लीलावती देवी, प्रमीला देवी, बंदना ओझा, माया देवी, आरती कुमारी सहित सभी ग्रामवासियों का पूर्ण योगदान रहा।


