RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अवलोकन।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 15 फरवरी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को मध्य नजर रखते हुए युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला लघु सचिवालय में 10 फरवरी से प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी लघु सचिवालय में 16 फरवरी तक लगेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न पोस्टर व मूर्तियों का प्रदर्शन युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि लघु सचिवालय में आने वाले सभी नागरिक प्रदर्शनी को देखें ताकि मतदान के बारे में पूरी तरह से जागरूक हो सकें।
इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार विनोद तंवर, सहायक नीरज कुमार, प्रवक्ता डॉ मनोज आफरिया, प्रवक्ता साकेत यादव, लिपिक सुधीर, दशरथ मौजूद थे।

Related posts

सिवान:बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 70वीं संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर सेक्टर पदाधिकारियों को दूसरी बार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी।

rktvnews

22 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 24

rktvnews

आईजीएनसीए ने शैक्षिक संगोष्ठी आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment