RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

बक्सर:ब्रह्मपुर महोत्सव का किया गया आयोजन।

बक्सर/बिहार 15 फरवरी। कला एवं संस्कृति विभाग,बिहार,पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार 14 फरवरी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रखण्ड ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन बी0एन0 उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में किया गया। ब्रह्मपुर महोत्सव का थीम भगवान शिव पर आधारित था।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री उपभोक्ता मामलें खादय एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय-सह सांसद अश्विनी कुमार चौबे, न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची डॉ0 शिवानंद पाठक एवं जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया गया।
कार्यक्रम की पारंपरिक एवं विधिवत शुभारंभ के बाद गणेश वंदना तत्पश्चात शिव तांडव के माध्यम से लोगों के बीच समां बांधा गया। भरत शर्मा व्यास ने अपनी गायिकी से कार्यक्रम में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा कई भक्ति भजन की भी प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रोतागण काफी उत्साहित दिखे ।स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रोतागण भी उन्हें ताली बजाते हुए पूरे कार्यक्रम में उत्साहवर्धन करते रहें।
इस मौके पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बॉलीवुड गायक राकेश कुमार सानू एवं गायिका आंखी दास ने भी लोगों को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई साथ ही ज़िला पदाधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियाें, कर्मियों एवं प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दी गई।
दिनांक 21 फरवरी 2024 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव राज +2 उच्च विद्यालय ,डुमरांव एवं दिनांक 28 फरवरी 2024 को विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान ,बक्सर में मनाया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

चिर-निंद्रा!

rktvnews

भोजपुर:कृषि निर्यात में क्षमता संवर्धन पर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर: रोटरी क्लब आरा सेन्ट्रल डिजिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

rktvnews

Leave a Comment