RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मार्च।आज स्थानीय बुढ़िया लॉज धोबी घटवा में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति,भोजपुर द्वारा  सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।इस जयंती समारोह में भोजपुर जिले के अलावे अन्य कई जिलों के लोगों ने शिरकत की।
जयंती समारोह की शुरुआत शहर के विभिन्न मार्गों में शोभा यात्रा निकाल कर की गई जो बाद में जाकर सभा में तब्दील हो गई।
जन्मोत्सव में शामिल लोगों ने अपने वक्तव्यों में कहा कि कलिंग युद्ध में जो रक्तपात हुआ उसके कारण सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तित हो गया और उन्होंने तलवार रख देने का काम किया,गौतम बुद्ध से प्रभावित होकर उन्होंने अहिंसा,करुणा को अपनाया और सिर्फ मनुष्यों ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के कल्याण के लिए भी कार्य करना शुरू किया।ग्रैंड ट्रंक रोड जैसी अनेक बड़ी सड़कों का निर्माण करवाया,उनके दोनों ओर पेड़-पौधे लगवाए। सिर्फ मनुष्यों ही नहीं बल्कि पशुओं के लिए भी अस्पताल खुलवाए और असंख्य शिलालेख लिखवाया,अशोक स्तंभ बनवाएं जिन पर कल्याणकारी उपदेश लिखवाये गए।
समिति द्वारा जानकारी दी गई की भोजपुर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अशोक स्तंभ के निर्माण के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है और उम्मीद है कि जिलाधिकारी जल्द ही इसकी स्वीकृति देंगे और अशोक स्तंभ का निर्माण होगा। इसके लिए आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने पहले ही 10 लाख रुपया अपने सांसद मद से देने की घोषणा भी की है। साथ ही आरा रमना मैदान अवस्थित संस्कृति भवन का नाम भी सम्राट अशोक के नाम पर करने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है।
जन्मोत्सव में शिरकत करने वालों में जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार प्रसाद, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आरा, महासचिव दुर्गावती कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाक्य संयुक्त सचिव कैप्टन सत्येंद्र सिंह, सचिव भोला महतो, कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण बौद्ध, संरक्षक जगदीश सिंह सहित समाज के विभिन्न तबके के बुद्धिजीवी, युवा, वर्ग शामिल हुए।

Related posts

बिहार: भोजपुर: पीएनबी मंडल कार्यालय में राजभाषा समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:दीपावली पर्व पर 01 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

चतरा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट उत्तराखण्ड पर समीक्षा बैठक की।

rktvnews

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, माकपा के विजू कृष्णन ने कहा : राज्य प्रायोजित हत्याएं शर्मनाक

rktvnews

Leave a Comment