RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एसपी ने जिले के चौरी और सिकरहट्टा थाने का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मार्च।आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज ने जिले के चौरी और सिकरहट्टा थाने का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों के निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही विधि-व्यवस्था के संधारण एवं आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल भी दिया।इस दौरान उन्होंने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 09 जुलाई 25

rktvnews

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

बक्सर:दैनिक जीवन में योग को अपनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक : जिलाधिकारी

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

नई दिल्ली:डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ की शुरुआत की।

rktvnews

रघुपति यादव ने किया बक्सर और भोजपुर कलाकारों के क्रिकेट मैच का उद्धघाटन।

rktvnews

Leave a Comment