RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

छिनतई मामले के अभियुक्त गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 15 अगस्त। बक्सर पुलिस ने छिनतई मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के स्वर्गीय आनंद मोहन प्रसाद का पुत्र राजन कुमार का बक्सर जिला के सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बाजार में सोना चांदी की दुकान है। राजन कुमार 11 अगस्त 2023 को अपना दुकान बंद करके जगदीशपुर एन एच 319 के रास्ते घर लौट रहा था कि बीच में टीक पोखर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल ओवरटेक कर रोक लिया और कट्टा दिखाकर 1लाख रूपया, मोबाइल और बैग छीन लिया। इस संबंध में राजन कुमार द्वारा सोनबरसा ओपी में 12 अगस्त 2023 को कांड संख्या 325/23 दर्ज कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्सर एसपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराॅव अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में सोनबर्षा ओपी प्रभारी रौशन अली, डीआईयू बक्सर के नीतीश कुमार एवं अन्य सदस्यों की गठित टीम ने वैज्ञानिक तकनीक एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर दो अभियुक्तों सूरज भान सिंह एवं रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल और 7200 रूपया नगद बरामद किया है। उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई।

Related posts

भोजपुर: महिला कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में टमाटर की कीमत में 22 प्रतिशत से अधिक की कमी आई : उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की बैठक आयोजित।

rktvnews

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

Leave a Comment