RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

माखा बुचा के अवसर पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने बैंकाक स्थित सनम लुआंग मंडप के पगोडा में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

नई दिल्ली/पीआईबी,26 फरवरी।बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत से थाईलैंड लाए गए भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेषों की एक झलक पाने के लिए वहां के लोग बैंकाक पहुंच रहे हैं।
माखा बुचा के अवसर पर, 24 फरवरी को लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने सनम लुआंग मंडप के पगोडा, जहां पवित्र अवशेष प्रतिष्ठापित हैं, में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों अर्हत सारिपुत्र एवं अर्हत मौदगल्यायन के चार पवित्र पिपराहवा अवशेष 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए 22 फरवरी को थाईलैंड के बैंकाक पहुंचे और 23 फरवरी को बैंकाक के सनम लुआंग मंडप में विशेष रूप से निर्मित पगोडा में सार्वजनिक उपासना के लिए प्रतिष्ठापित किए गए।
इस प्रदर्शनी यात्रा कार्यक्रम में पूरे थाईलैंड में कई स्थानों का दौरा शामिल है, जिससे श्रद्धालुओं और उत्साही लोगों को इन प्रतिष्ठित पुरावशेषों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिल सके:
सनम लुआंग मंडप, बैंकाक: 22 फरवरी 2024 – 3 मार्च 2024 (11 दिन)
हो कुम लुआंग, रॉयल राजप्रुइक, चियांग माई: 4 मार्च 2024 – 8 मार्च 2024 (5 दिन)
वाट महा वानाराम, उबोन रत्चथानी: 9 मार्च 2024 – 13 मार्च 2024 (5 दिन)
वाट महाथाट, औलुक, क्राबी: 14 मार्च 2024 – 18 मार्च 2024 (5 दिन)
इन पवित्र अवशेषों को 19 मार्च, 2024 को थाईलैंड से उनके संबंधित स्थलों पर वापस ले जाया जाएगा, जिसके साथ थाईलैंड में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध प्रदर्शनी का समापन होगा।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) नीतीश कुमार के समक्ष करेगा प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटकों से माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस : कुलपति ममता चंद्राकर के हाथों होगा ध्वजारोहण!आज शाम होगी ‘गगन दमामा बाज्यो’ की प्रस्तुति।

rktvnews

बिहार:34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स के दूसरे दिन 25 पदक के साथ बिहार की झोली में अब तक 56 पदक।

rktvnews

बक्सर: प्रभारी जिलाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने आंबेडकर जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment