RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आयुष्मान कार्ड एवं आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

उपायुक्त ने DeGS एवं UIDAI की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)16 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार पंजीकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) प्रबंधक को निर्देश दिया कि जिले में लंबित आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर एक माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पात्र लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा कोई भी पात्र लाभुक इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।
आधार पंजीकरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाओं (Lady Supervisors) को निर्देश दिया कि जिले के सभी बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विद्यालयों एवं पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित कर आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य में तेजी लाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बन जाने से बैंक खाते खोलने, छात्रवृत्ति, पेंशन, पोषण एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण एवं सरकारी सेवाओं तक पहुंच भी सुगम हो सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पंचायती राज पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, ईडीएम रितेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:श्रावण महीने में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन उज्‍जैन-संत हिरदारामनगर तक करेगा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी संचालन कर जरुरतमंदों का करें उत्थान:राज्यपाल

rktvnews

आठ वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में न्यायालय ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत आठ को किया बरी।

rktvnews

इरेडा ने म्यूनिख में ‘इंटरसोलर यूरोप 2023’ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया, जो दीर्घकालिक भविष्य में परिवर्तन के लिये वैश्विक हितधारकों के साथ जुड़ा है।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के पहले संस्करण का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment