RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

मोतीहारी:न्यायिक पदाधिकारियों हेतु अवासीय परिसर का उद्‌घाटन।

मोतिहारी/ बिहार 10 फरवरी। आज मोतिहारी जिला अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारी के नवनिर्मित आवासीय परिसर स्थित G+3 फ्लोर के भवन का उद्घाटन उच्च न्यायालय, पटना के न्यायमूर्ति -सह- इंस्पेक्टिंग जज प्रभात कुमार सिंह एवं न्यायमूर्त्ति आलोक कुमार पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायधीश ,पूर्वी चम्पारण देवराज त्रिपाठी, जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रुप से फीटा काटकर किया गया।
न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर पर करीब 800 लाख रुपये की लागत आई है। नवनिर्मित आवासीय परिसर में 12 क्वार्टर बनाये गये है, जिससे अधिकारियों को आधुनिक आवास की सुविधा मिलेगी।
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति श्री सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों को नये आवास के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्वी चम्पारण के न्यायालय में कार्यरत परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है ।अतः वे जब तक इन आवासों में निवासरत रहें तब तक वे अपने न्यायालय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए इसे स्वयं के निवास के समान रखरखाव एवं देख-रेख अवश्य करें। क्षेत्र की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक विशेषता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाली से परिपूर्ण भू-भाग देखना वास्तव में एक सुखद अनुभव है। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पांडेय ने भी अपने उद्बोधन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री त्रिपाठी ने जिला का संक्षिप्त परिचय देते हुए जिला न्यायालय द्वारा किये गए न्यायालय कार्यों के संबंध में न्यायमूर्ति को अवगत कराया, साथ ही इस जिले में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण एवं न्यायालय के सभी कर्मीगण उपस्थित थे ।

पौधारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन

आवास परिसर में हरियाली को बढ़ावा देने हेतु माननीय अतिथि द्वारा महोगनी एवं अन्य फलदार वृक्ष के पौधारोपण भी किया गया। इस विशेष अवसर पर वेद विद्यालय के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया। साथ ही दयानन्द एग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related posts

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं सोशल वर्कर्स के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर :धार्मिक विधि-विधान एवं जिले के एनडीए नेताओं के उपस्थिति मे आरा लोकसभा एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस:दिया कुमारी

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

चार्टेड एकाउंटेंट का कार्यालय राजेंद्र नगर में शुरू!समय, परेशानी और आर्थिक हल सभी समय पर, शहर में होगा:प्रीतम कुमार

rktvnews

Leave a Comment