RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की जिले को एक और सौगात आरा से दुर्ग के लिए चलेगी ट्रेन! भाजपा नेताओं ने जताया आभार।

केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह

आरा/भोजपुर 09 फरवरी। केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह की पहल पर जिले को नई ट्रेन की सौगात मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा भोजपुर के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया की भोजपुर सहित आसपास के लोगों को मिली नई ट्रेन आरा राजेंद्र नगर दुर्ग साउथ एक्सप्रेस से जानी जाएगी ट्रेन संख्या 13288/87 यह ट्रेन रोजाना शाम को 6:45 बजे आरा से खुलेगी और बिहटा,दानापुर, राजेंद्र नगर होते हुए अगले दिन 8:40 में दुर्ग पहुंचेगी। उन्होंने बताया की यह ट्रेन भोजपुर के लोगो के अलावा आसपास के जिलों के लिए भी खुशी का सौगात है।

भाजपा भोजपुर जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

जिला प्रवक्ता ने बताया की इसके लिए भारत सरकार के माननीय मंत्री सांसद आरा लोकसभा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को भोजपुर भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ,जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अखिलानंद ओझा, उदय प्रताप सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, पूनम कुशवाहा, नरेंद्र तिवारी, विनय बेलाऊर ,संतोष सिंह, संतोष तिवारी, निलेश जैन, विनय सिंह आदि प्रमुख हैं।

Related posts

अक्षय तृतीया पर करें रसोई घर व अनाज की पूजा शुभ फलों की होती है प्राप्ति, प्रसन्न होती है मां अन्नपूर्णा।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।

rktvnews

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति कल राफेल में उड़ान भरेंगी।

rktvnews

भोजपुर : सांसद सुदामा प्रसाद ने की बाढ राहत व बाढ सूची से वंचित लोगों को राहत मुहैया कराने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment