RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नारनौल:76 एकड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में!स्वास्थ्य विभाग की एसीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीसी।

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर होगा एडमिशन : डीसी मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 08फरवरी। कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों पर एडमिशन होगा। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि एडमिशन प्रक्रिया से पहले निर्माण का कार्य पूरा हो जाए। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमीता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मेडिकल कॉलेज का 23 दिसंबर 2018 को शिलान्यास किया था।
बैठक के बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लगभग 76 एकड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में है। इस पर लगभग 725.90 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। अभी तक लगभग 507 करोड रुपए खर्च हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मेडिकल कॉलेज जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज में 650 बेड होंगे। इसमें हर वर्ष एमबीबीएस की 150 सीटें होंगी। इसका बिल्डिंग एरिया लगभग 1.65 लाख स्क्वायर मीटर है। इसका निर्माण कार्य सितंबर 2019 में शुरू हुआ था। अब यह कार्य अंतिम चरण में है। इसका कार्य 90 फीसदी हो चुका है। मार्च तक आपातकालीन सेवाएं और ओपीडी के लिए भवन सुपुर्द कर दिया जाएगा।
इस बैठक में सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य, एक्सईएन राकेश दीपक, बिजली निगम के उपमंडल अभियंता दिनेश सांगवान के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

नारनौल:जिला को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए डीसी ने की गौशालाओं के संचालकों के साथ बैठक।

rktvnews

इंडिया पोस्ट ने 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय राखी शिपमेंट की अनुशंसा की।

rktvnews

जयपुर:1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना -केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री ने स्वयं ली टेली कंसलटेंसी -अब देश के अन्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

rktvnews

पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में नये मतदाताओं को मतदान के प्रति उत्साहवर्धन के लिए बनाया गया सेल्फी पॉइंट।

rktvnews

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment