RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

देहरादून/ उत्तराखंड 08 फरवरी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं।
सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट देने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं। वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के लिए “वाइब्रेंट विलेज्स कार्यक्रम-II (वीवीपी-II) को मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

देहरादून:अपर मुख्य सचिव ने प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment