आरा/भोजपुर 08 फरवरी।आज पीरो अनुमंडल अंतर्गत सहार थाना के सेवथा गांव में आर्मी से रिटायर्ड दिनेश कुमार सिंह पिता स्वo बिहारी सिंह ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना परिजनों ने पहले पुलिस को नहीं दी और घायल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए,जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। जानकारी अनुसार पुलिस हथियार को जप्त करने तथा प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है , घटना के कारण का सत्यापन किया जा रहा है ।
प्राथमिक जांच में बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहते थे। हालांकि पुलिस संपूर्ण तथ्यों की जांच कर रही है।


