RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :NDA प्रत्याशी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे किया जनसंपर्क।

जात पर ना पात पर वोट दे विकास पर – आर के सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 मई।आरा लोकसभा राजग गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने रविवार को शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो का दौरा कर लोगो से जनसंपर्क किया।
एनडीए प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह शाहपुर विधानसभा के रामडिहरा,बेलवनिया,झौंवा,गोसाईं टोला,धवरी,खरौनी, बारा,चंदा केवटिया,उमरावगंज,करजा, गौरा,बहोरनपुर,दामोदरपुर, जवनिया, चमरपुर,बरीसवन,पाण्डेयपुर, रतनपुरा, गोपालपुर,लिलारी,सहजौली आदि गाँवो का भ्रमण कर आम जनता से जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की।उन्होनें जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। इस बार एनडीए गठबंधन चार सौ से अधिक सीट लाएगा और यह देश को सर्वसंपन्न, विकसित और विश्व मे शक्तिशाली बनने के लिए जरुरी है।
एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि मै आरा लोकसभा क्षेत्र के जिले भर का सांसद.हूँ।जिसने मुझे वोट दिया और जिसने नही दिया सभी का एक समान विकास किया हूँ। भोजपुर जिला के बड़े-छोटे लगभग सभी समुदाय के गाँवो मे मेरा विकास कार्य हुआ है और जो बच गया है,वहाँ भी विकास अवश्य होगा।
उन्होने जनता से अपील की कि जाति-पाति से ऊपर उठकर विकास पर वोट करे। जात ना पात पर वोट करे विकास पर।
इस दौरान एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी का सभी जगह फूल माला,ढोल बाजे और अंगवस्त्र के साथ जोरदार स्वागत हुआ।
भाजपा प्रवक्ता धीरज सिंह के नेतृत्व मे बाघी पाकड़ मे भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, मुक्तेश्वर ओझा,टीएन ठाकुर, रमन सिंह,गंगाधर पांडेय,अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,शंभुनाथ मिश्रा, दिनेश सिंह,पंकज तिवारी,दीपक सिंह,मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय,ठाकुर दयाल राम,अंकित पांडेय,मंटु सिंह,विशाल सिंह,मोनु सिंह,परमजीत सिंह,संजु पासवान आदि कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया।

Related posts

राजस्थान:आरएसआरडीसी की 127 वीं बोर्ड बैठक, कोटपुतली- कुचामन सड़क के लिए 169 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

एन.सी.डी. के अन्तर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2001 में संसद पर हुए हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

झारखंड:DDU-GKY के प्लेस्ड अभ्यर्थियों के लिए JSLPS द्वारा बेंगलुरु में आयोजित हुआ एलुमनी मिलन समारोह।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment