RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक।

नवादा/बिहार 31 जनवरी।आशुतोष वर्मा, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक हुई। बैठक में जिला खनिज फाउन्डेशन मद से जिला में संपन्न की गई योजना गंगा जल प्याऊ योजना की सराहना समिति के सदस्यों तथा माननीय विधायक के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इसी क्रम में गंगा जल प्याऊ योजना को टाउन थाना परिसर के अंदर, गोवर्धन मंदिर के पास, रजौली बस स्टैंड तथा सद्भावना चौक इन चार जगहों पर लगाने का प्रस्ताव समिति के सदस्यों द्वारा दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से उक्त चयनित स्थलों पर लगाने पर सहमति दिया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा शहर में सब्जी बाजार के पास शौचालय तथा प्याऊ एवं रजौली बस स्टैंड के पास शौचालय एवं भगत सिंह, चौंक तथा अनुमंडल कार्यालय, रजौली में डिलक्स शौचालय की योजना पर सर्वसम्मति से डीएमएफ मद से निर्माण कराने पर निर्णय लिया गया। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा कल्याण विभाग द्वारा संचालित एसटी/एससी छात्रावास में ट्रांसफॉर्मर की समस्या से निदान के लिए 02 ट्रांसफॉर्मर लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व के बैठक में हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में बनने वाले पैदल पथ के किनारे पौधा रोपण इत्यादि की देखभाल उद्यान विभाग से कराने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, सिविल सर्जन, नवादा, सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, नवादा, सहकारिता विभाग, एलईएओ तथा पीएचईडी के पदाधिकारी तथा विधायिका, नवादा के प्रतिनिधि, विधायक, रजौली के प्रतिनिधि तथा सांसद के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए: माले

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

कित्तूर विजयोत्सव के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment