RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा 2 मिनट की शोक सलामी भी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल जनजातीय शोध एवं अध्ययन पाठ्यक्रम कार्यशाला में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:एंजेल चकमा की हत्या परआइसा SB कॉलेज ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

हल्द्वानी:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

rktvnews

देवघर:जिलावासियों की सुविधा हेतु सिविल सर्जन द्वारा C-Arm मशीन का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

वर्ष 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा; ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

जहाँ मज़दूर अदृश्य है!

rktvnews

Leave a Comment