RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 मार्च।आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बासुकीनाथ धाम मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने शिवगंगा के जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पंप-इन एवं पंप-आउट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही शिवगंगा में क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के नव निर्माण एवं मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने शिवगंगा के समीप जलार्पण काउंटरों की संख्या बढ़ाने एवं एक अतिरिक्त काउंटर निर्माण करने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने मंदिर परिसर में होमगार्ड की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में आवश्यक सुदृढ़ीकरण कार्यों को समय रहते पूर्ण करने, पार्किंग व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जरमुंडी, विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत प्रौद्योगिकी संचालित मधुमेह देखभाल का नेतृत्व करने के लिए तैयार है

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

झारखंड:हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है, जो जनता को हिसाब दे सकें : अमित शाह

rktvnews

भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की कर ली है पहचान: जयराम रमेश

rktvnews

सोनी सब के ‘वीर हनुमान’ में भगवान हनुमान ने पास की परीक्षा, और पुरस्कार स्वरूप पाई अपनी प्रतिष्ठित कौमोदकी गदा।

rktvnews

Leave a Comment