RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 26 जनवरी।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत दरभंगा सदर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू .कार्यालय में गुरुवार को एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएम (जीविका) डॉ. ऋचा गार्गी, बी.पी.एम राजन कुमार, रोज़गार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू, वित्त प्रबंधक आशीष कुमार व युवा पेशेवर- गैर कृषि तृषा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मिलन समारोह में वैसे युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने जीविका की ओर से चलाए जा रहे डी.डी.यू.जी.के.वाई के तहत पूर्व में प्रशिक्षण लिया हो या जो प्रशिक्षण के उपरान्त कहीं कार्य कर रहें हैं।
उन्होंने कहा इस तरह के मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य नियोजित युवक-युवतियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा करना है, जिससे अन्य बेरोजगार व अप्रशिक्षित युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
बी.पी.एम राजन कुमार ने कहा कि छात्रों के लिए आज हुनर का होना बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं, तो आपके लिए रोजगार पाना आसान होता है, इसलिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए।
पूर्वर्ती छात्रों के मिलन समारोह में शिरकत करने आए इन युवाओं के चेहरे पर बहुत खुशी और उत्साह दिखा।
छात्रों का कहना था कि जीविका ने उन्हें जीने की राह दिखाई है, युवाओं में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले चुकी, कई युवतियों ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी ऐसे में जीविका की ओर से दीनदयाल उपाध्याय कौशल प्रशिक्षण योजना से काफी मदद मिली, इसके द्वारा मुफ्त में प्रशिक्षण और उसके बाद रोजगार मुहैया करवाने में भी मदद दी गई, आज वो अपने पैरों पर खड़े हैं और अपने परिवार का सहारा भी हैं।
इस मौके पर छात्रों के अभिभावक भी मौजूद थे, युवाओं ने प्रशिक्षण से लेकर रोजगार पाने तक के सफर का जिक्र किया। साथ ही रोजगार पाने के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। इस मौके पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को समाज में व्याप्त कुरूतियो यथा दहेज प्रथा,बाल विवाह को मिटने के लिए एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के अलावे सामुदायिक समन्वयक हीरा कुमारी, रंजू कुमारी, रंधीर कुमार, चन्दन चंद्रेश लेखापाल राम लखन साह, आशुतोष क्षेत्रीय समन्वयक अनुपम कुमारी एवं अन्य कर्मियों सहित जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।

Related posts

दिए गए राशि का सदुपयोग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सफल बनाना लक्ष्य:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

पटना: कथा में कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: ठंड के मद्देनजर उपायुक्त का निर्देश,5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे विद्यालय।

rktvnews

भोजपुर:निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान होंगे:महेंद्र कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर: सरकारी कार्यालय में कार्यरत वाहन चालको के कौशल विकास हेतु तकनिकी प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता को ले टेकरीवाल मोटर्स में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment