RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आयुष्मान वंदना कार्ड भोजपुर जिला में 10 फरवरी तक बनेगा: धीरेंद्र प्रसाद सिंह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य अथॉरिटी के तहत आयुष्मान वंदना कार्ड भोजपुर जिला में लगभग 10 लाख बन चुका है। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की भोजपुर जिला में लगभग 31 लाख वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वंदना कार्ड बनेगा जो 10 फरवरी तक चलेगा। आज आई एम ए हाल आरा के केंद्र पर धीरेंद्र प्रसाद सिंह धर्मशिला सिंह सुरेंद्र सिंह डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित दो दर्जनों से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।दिनांक 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सदर अस्पताल के रूम संख्या एक में श्री संजीव जी द्वारा आयुष्मान वंदना कार्ड 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक बनाया जाएगा ।श्री सिंह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वंदना कार्ड बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी । आगे भी वर्ष 2025 में आयुष्मान वंदना कार्ड बनाने का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। संपूर्ण बिहार में 3 करोड़ 56 लाख वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वंदना कार्ड बनाना है। आई एम ए केंद्र पर भोजपुर जिला के अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह डॉक्टर के के सिंह पेंशनर समाज के सचिन राज किशोर सिंह एवं भोजपुर जिला आयुष्मान कार्ड के प्रभारी मृत्युंजय जी एवं संजीव जी उपस्थित थे ।

Related posts

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

पटना:प्रेरणा दिवस के रूप में मनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि,निष्काम कर्मयोगी थे स्व रविनंदन सहाय: अध्यक्ष, राजीव रंजन

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

rktvnews

Leave a Comment