RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: गढ़वा:निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए चुनाव से जुड़े निर्देश।

RKTV NEWS/गढवा (झारखंड)28 अक्टूबर।गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को गढ़वा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों/ अंचल अधिकारियों, बीपीआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों/ कर्मियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिए।
निर्देश दिया गया कि हर बूथ के बूथ स्तरीय अधिकारी ( बीएलओ) अपने मतदान केंद्र अंतर्गत हर मतदाता तक घर-घर वोटर इनफॉरमेशन स्लिप पहुंचाने का काम करेंगे और उक्त कार्य 8 नवंबर के पहले हर परिस्थिति में कर लिया जाना है। इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं दिखनी चाहिए। वोटर स्लिप ससमय बंट रहीं है या नहीं इसकी सतत निगरानी प्रखंडों के बीडीओ तथा सीओ अपने स्तर से करेंगे। एसडीओ ने कहा कि मतदाता तक वोटर इनफॉरमेशन स्लिप पहुंच जाने से न केवल हर मतदाता को एक निमंत्रण जैसा भाव का बोध होगा बल्कि जब वह मतदाता सूचना पर्ची लेकर बूथ पर आयेगा तो मतदान कर्मियों को भी उसका नाम आदि ढूंढने में आसानी होगी। निर्देश दिया गया कि जो मतदाता इस पर्ची वितरण के दौरान अनुपस्थित, मृत या स्थानांतरित पाए जाएं उनकी भी त्रुटिरहित सूची सभी बीएलओ संधारित करेंगे तथा अपने एईआरओ को सौंपेंगे।
400 मतदाताओं तक संख्या वाले सभी मतदान केंद्रों पर दो वॉलिंटियर्स तथा 400 से अधिक की स्थिति में चार वॉलिंटियर्स रखे जाने का भी प्रावधान है। ये वॉलिंटियर्स 18 वर्ष से कम आयु के स्कूली छात्र-छात्रायें हो सकते हैं। वॉलिंटियर्स के दायित्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
बताया गया कि इस बार मतदान दिवस पर हर 2 घंटे की वोटिंग रिपोर्टिंग करने के लिए राज्य स्तर पर एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम नाम के इस ऐप की मदद से सभी पीठासीन ऑफीसर रियल टाइम वोट काउंट को प्रतिवेदित करेंगे। इतना ही नहीं इस बार किसी मतदान केंद्र विशेष पर कितनी भीड़ है इसकी जानकारी भी आम लोगों को एक मोबाइल ऐप के द्वारा पता चल जाएगी। वे घर बैठे ही जान सकेंगे कि उनके मतदान केंद्र में अभी कितनी लंबी लाइन है। इस ऐप की रिपोर्टिंग के लिए बीएलओ को किस प्रकार से प्रशिक्षित करना है इसके बारे में भी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। अंत में उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक अति महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें कोई भी गलती क्षम्य नहीं होती है इसलिए सभी लोग टीम भावना के साथ ‘जीरो एरर’ पर काम करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

रांची:जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

rktvnews

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

आरटीई अधिनियम अंतर्गत कमजोर वर्ग के 25% बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें निजी विद्यालय: जिलाधिकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने समर्थ स्पेशल दिव्यांग स्कूल का भ्रमण किया, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया,की सराहना।

rktvnews

झारखंड:NH 75 (sec 5) खजूरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण एवं फोरलेन योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने की ग्रामीणों संग बैठक।

rktvnews

राजस्थान:पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025

rktvnews

Leave a Comment