RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

चतरा/झारखंड 24 जनवरी।उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डी०आर०डी०ए० प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में किया गया ।
सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी के द्वारा लैंगिग समानता पर प्रकाश डाला गया । सुरजमुनी कुमारी अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में 21वी0 शताब्दी के दौर में भी आम व्यक्ति बेटी और बेटे में फर्क महसुस करते है। वर्तमान में झारखण्ड की लिंग अनुपात बालिका की तुलना में बालको का अधिक है, जो एक शिक्षित समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है। साथ ही इनके द्वारा उपस्थित बालिकाओं से अपील की गयी कि हमें एक जुट होकर समाज के उत्थान के लिए एवं बेटी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है इस भ्रांती को दूर करना होगा। साथ ही इनके द्वारा भ्रूण हत्या एक कानूनन अपराध है पर प्रकाश डाली गयी । मंचासीन जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी के द्वारा भ्रूण हत्या कानूनन अपराध है पर प्रकाश डालते हुए संबोधन में बताया गया कि जो बच्चा / बच्ची उस वक्त दुनिया को देख भी नहीं सकें है, उनके पंख को पर भी न लग पाया हो उसकी हत्या भ्रूण में ही कर दी जाती है। श्री तिवारी के द्वारा बताया गया कि एक जघण्य अपराध है। वर्तमान में बेटियाँ अपने बूढे माँ बाप की जो सेवा करे शायद एक बेटा न कर पाये। श्री तिवारी के द्वारा मंच से उन सभी मॉ पिता से अपील की गयी कि पुत्रियों को भी मौका दिया जाय ताकि वे भी अपने माता पिता का सपना साकार कर सके एवं उनका नाम उँचा कर सके। इसका एक ज्वलंत उद्याहरण स्वयं श्री तिवारी की पुत्री है जिसे तिरंदाजी में झारखण्ड स्तर पर स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया है।
इसी प्रकार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति धन्नजय तिवारी, सदर अस्पताल के डॉक्टर तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने हेतु सभी से अपील की गयी ताकि भविष्य में झारखण्ड तथा देश की लिंग अनुपात समानुपाति हो ।
बेटी बचाओ बेटी पढाओं थीम के उपर विद्यालय के छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा संस्कृति को प्रथम पुरस्कार तथा सुश्री स्वेता कुमारी एवं सुश्री पुष्पा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंदों के बीच वस्त्र वितरित।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल की डिक्की से शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में नई शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम आयोजित, शिक्षित बनो सशक्त बनो :डॉ शिखा

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, आत्मनिर्भरता और सीधी बाजार पहुंच का साझा मंच बना कृषि उद्यम मेला 2025

rktvnews

सारण:उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी मेला वर्ष – 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment