RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

उपायुक्त ने डीसीपीयू यूनिट के रिक्त पदों पर जल्द बहाली कराने का दिया निर्देश।
सरकारी संस्थाओं और एनजीओ के कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा
स्पॉनसरशिप एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ज़िले के भीतर संचालित हो रही विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं, बाल संरक्षण गतिविधियों और सुयोग्य लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की व्यापक एवं विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। डीसीपीयू यूनिट की वर्तमान कार्यशैली पर गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यूनिट में शेष सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि विभागीय कार्यों में तेजी आ सके। आगे उपायुक्त ने जिले में सामाजिक सुरक्षा और बाल अधिकारिता के क्षेत्र में काम कर रही सरकारी संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बच्चों के संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए।

समीक्षा बैठक में विशेष रूप से स्पॉनसरशिप योजना और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुयोग्य लाभुकों को मिलने वाली विभिन्न पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं की ज़मीनी हकीकत को परखा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि समाज के इस वंचित और जरूरतमंद वर्ग को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा या देरी के मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सामाजिक और आर्थिक विकास में एआई की भूमिका पर हुआ व्याख्यान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 मई 25

rktvnews

भोजपुर:बी एस एस कॉलेज बचरी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

तबले की थाप पर घुंघरूओं की झंकार ने बांधा समां।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को किया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर अध्यक्ष शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment