RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा में 1करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया!खराब गुणवत्ता देख जांच के लिए तीन सदस्य टीम की गठित।

श्मशान घाट में गंदगी मिलने पर डीपीआरओ को नोटिस।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम बिजवाड़ा में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन ब्रह्द गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें चार शेड व एक भूसा गोदाम बनाया जा रहे हैं जिसमें 300 गौवंश संरक्षित किये जा सकते हैं ,कार्य की खराब गुणवत्ता मिलने पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्य अधिकारियों की टीम गठित की है जिसमें खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व अधिशासी अभियंता नलकूप टीम में रखा गया है जो कार्य की गुणवत्ता की जांच कर जिला अधिकारी को एक सप्ताह के अंतर्गत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी निर्माण कार्य की गुणवत्ता अत्यधिक खराब मिली जिलाधिकारी ने कहा कार्य साफ सुथरा होना चाहिए जिससे कि स्ट्रक्चर जो एक बार बन जाता है वह काफी समय तक चलना चाहिए उन्होंने हल्का फ्रेम लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की और उसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए जानवरों के लिए जो खोर नाद बनाई जा रही थी उसकी लेंथ भी खराब मिली।
निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र के नजदीक बने श्मशान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें बिल्कुल भी साफ सफाई नहीं थी बड़ी-बड़ी घास खड़ी थी ना ही कोई बेंच कुर्सी लगी थी जिसे देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और ग्राम प्रधान को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शमशान घाट में शौचालय तक भी नहीं है इतनी खराब स्थिति को देखकर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गांव के प्रधान को जिम्मेदारी के तहत गांव की जिम्मेदारियां का निर्भन करना चाहिए गांव में साफ सफाई का ध्यान ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को रखना चाहिए गांव के आम जनमानस को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला उपस्थिति रही।

Related posts

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी भारतीय संस्कृति और समरसता के अभूतपूर्व केंद्र संत रविदास मंदिर की आधार शिला।

rktvnews

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

कोई पानी डाल दे तो मैं भी चौंच भर पीलूं: चुपचाप मरते परिंदों की पुकार।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment