RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, लोकायुक्त एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों एवं आयोगों में लंबित मामलों की प्रगति, विभागीय कार्रवाई तथा न्यायालयों द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा न्यायालयों एवं आयोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि न्यायालयों एवं आयोगों से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग लंबित वादों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु समन्वित रूप से कार्य करें।
उन्होंने न्यायालयी मामलों में अद्यतन अभिलेख संधारण एवं समय पर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के प्रभावी निष्पादन एवं न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
बैठक में विधि शाखा प्रभारी विनय कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव वाराणसी 25 – 26 नवंबर को मनेगा।

rktvnews

13 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment