RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर/राजस्थान 23 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के एसएफएस मानसरोवर स्थित राजस्थान आवासन मण्डल कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत् पूजा-अर्चना कर परिसर का अवलोकन किया। श्री शर्मा ने कार्यालय परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर आमजन को भी हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आमजन के जन अभाव अभियोग सुने तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार की शुरूआत सांगानेर से करने की खुशी है। यह जनसुनवाई केन्द्र सांगानेर ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान के आमजन के लिए है। यहां सक्षम अधिकारी बैठेंगे तथा शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। श्री शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष सेवाभाव तथा अंत्योदय प्रण से ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास की राह सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा प्रथम कार्य है। इसी क्रम में संकल्प पत्र में किए गए वादों को समय से पहले धरातल पर उतारना राज्य सरकार का लक्ष्य है।
समारोह में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: प्रतिभा खोज समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्धनों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

सारण: पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में की गयी मंडल कारा में छापेमारी।

rktvnews

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर भाजपा भोजपुर ने जाहिर की प्रसन्नता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी।

rktvnews

गौरी पूजन सहित शंकरजी का पूजन.तिलकोत्सव संपन्न :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 25 दिसंबर तक कोयला उत्पादन 664.37 मिलियन टन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment