RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में कार्यक्रम आयोजित।

सारण/छपरा 23 जनवरी।आज 23 जनवरी को नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर,( जेपी यूनिवर्सिटी छपरा)के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसका शीर्षक था- “भारत के नवनिर्माण में युवा पीढ़ी का योगदान ” इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर कृष्ण प्र.श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के सपनों को हमें साकार करना होगा।छात्र देश के भविष्य हैं। नेताजी का कहना था कि “तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा” प्रोफेसर डॉ अफताब आलम ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अगर आवश्यकता पड़ती है तो हम अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तैयार रहें। डॉ चंद्रभान राम ने कहा कि मानवता हमारा परम धर्म होना चाहिए।सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय हमारा सिद्धांत हो। युवा देश के कर्णधार हैं, इनके कंधों पर भारत का सर्वांगीण विकास है।डॉ प्रवीण पंकज ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षित है तो हम सभी सुरक्षित है। डॉ आशीष कुमार ने कहा कि नेताजी के विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। डॉ उपेन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे महान देशभक्त को हम कोटि कोटि नमन करते हैं। डॉ शेखर कुमार ने कहा कि अंग्रेजों को ललकारते हम भारतवासियों में क्रांति का विगुल फुंकने वाले नेताजी के नेतृत्व में भारत का स्वप्न फलीभूत हुआ। डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों को भी ऐसे अवसर पर प्रण लेने की आवश्यकता है। डॉ स्वर्ग दीप शर्मा ने छात्र- छात्राओं का अह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के अन्दर भविष्य को संवारने की अद्भुत क्षमता है।केवल परखने की आवश्यकता है।डॉ राकेश रंजन ने अपने विद्वतापूर्ण विचारों को बडे़ ही सार्गभित ढ़ंग से सदन में रखा।छात्रों को सम्बोधित करने वाले विद्वानों में डॉ श्री भगवान ठाकुर, डॉ जी.डी. राठौर, डॉ टी. गंगोपाध्याय, डॉ राकेश कुमार,डॉ संजय कुमार, डॉ धनन्जय कुमार सिंह, डॉ रुबी चन्द्रा, डॉ इन्दु कुमारी, दुर्योधन कुमार शर्मा, राजकुमार। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता बहुत ही सार्थक रही।

Related posts

भोजपुर:रामलीला में रामजन्म, विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की हुई मनोरम प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

ईपीएफओ द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के कारण प्रतिष्ठानों द्वारा छूट की वापसी में बढ़ोतरी हुई।

rktvnews

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में 7 साल का लीप, वकील के रूप में पुष्पा की दमदार और निडर नई शुरुआत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से शहर की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, बेहतर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment