RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:वीकेएसयू पदाधिकारियो के गलत कार्य शैली से कर्मचारी फटेहाल:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

समस्याओं का निराकरण छुट्टी के बाद: कुलसचिव प्रो रणविजय

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अक्टूबर।बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र कर्मचारी समागम सम्मेलन एसभीपी कॉलेज भभुआ में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रक्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष सचिव तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पृथ्वी अध्यक्ष आज महामंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह एवं राधारमण सिंह प्रक्षेत्रीय मंत्री द्वारा कर्मचारियों के लंबित मांग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सारी समस्या विश्वविद्यालय के गलत कार्य शैली के परिचायक है। वर्षों से कर्मचारी अधिकारियों का कार्य करते रहे लेकिन उनकी आज तक कोई सुधी नहीं लिया। आज तक नौकरी का कंफर्मेशन ,प्रमोशन, वेतन फिक्सेशन जैसे मुद्दों यथावत है जबकि कर्मचारी कॉलेज, विश्वविद्यालय ,राज्य सरकार महासंघ तक अपनी सभी समस्याओं को बताता रहा।यहां तक की राज्य सरकार के आदेश ,न्यायालय के भी आदेशों को भी दरकिनार करते रहे। सभी कॉलेज की अध्यक्ष सचिव और प्रतिनिधियों ने भी अपनी सारी समस्याओं को विस्तार से रखा।
दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो रणविजय कुमार उपस्थित रहे। नेताओं ने इन्हें भी सभी समस्याओं से रूबरू कराया। अपने उद्बोधन में कुल सचिव प्रो रणविजय कुमार ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। समस्याओं के निराकरण पर इन्होंने कहा कि छुट्टी के बाद इसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए इन्होंने कर्मचारियों को सम्मेलन में आश्वस्त भी किया।

Related posts

संक्षिप्त महाभारत!

rktvnews

बक्सर: सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

उम्मीदवार के मुँह से !

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजनयिकों, उद्योगपति और निवेशकों से मुलाकातें।

rktvnews

Leave a Comment